5 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्ति

बहराइच । जीवन में कर्तव्य और दायित्व एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। चाहे वह परिवार में हो या समाज में या धर्म में। सभी धर्मो में ईश्वर ने अपने कर्तव्य और दायित्व का निर्वाह ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करने का दायित्व दिया है। इसी के अनुसार व्यक्ति पुण्य का भागी होता है। सरकारी सेवाएं भी धर्म का एक अंग है।कर्मी चाहे किसी भी धर्म का हो। उसे ईमानदारी , लग्न एवं निष्ठापूर्वक ईश्वर ,खुदा,गाड को हाजिर नाजीर मानकर अपनी सेवाएं प्रदान करनी होती है। हमारे समाज में पुलिस विभाग इतना महत्वपूर्ण विभाग है जो सब की सुरक्षा बुराइयों और अच्छे कर्मों की ओर अग्रसारित करता है। बुराइयों को रोकता है। समाज का मार्गदर्शन है। प्रायः देखने में आया है कि कर्तव्य और डेटन के निर्वहन में वह इतना तल्लीन हो जाता है की अपने परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाता।
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में अपनी सेवाओं का योगदान देते हुए पांच पुलिसकर्मियों ने अधिवर्षिता आयु कर्तव्य एवं दायित्व का निर्माण करते हुए पूर्ण कर ली है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच ने फूल ,मालाओं और धार्मिक उपहार देते हुए उन्हें विदाई दी है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने पुलिसकर्मियों को आशीर्वाद देते हो कहा कि अपने जीवन का बचा हुआ भाग समाज में अच्छा कार्य और सेवा भाव के साथ धर्म कर्म, तथा उच्चतम विचारों के साथ व्यतीत करें। केपी न्यूज़ इंडिया भी सेवानिवृत्ति कर्मियों को बचा हुआ जीवन, प्रेम के साथ जीवन यापन करने का संदेश देता है।
सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी गण-*
1. श्री राजनाथ, उपनिरीक्षक ना0पु0
2. श्री रूप नरायन, उपनिरीक्षक ना0पु0
3. श्री विश्वकर्मा सिंह यादव, उपनिरीक्षक ना0पु0
4. श्री मुहम्मद शमून अंसारी, उर्दू अनुवादक/ सह प्रधान सहायक
5. श्री सत्य प्रकाश द्विवेदी, लीडिंग फायर मैन
