संसदीय परम्पराओं की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है! ई डी और सी बी ई क़े जरिये विपक्ष को धमकाने का काम हो रहा है।”सांसद उत्कर्ष वर्मा”

बहराइच –

समाजवादी पार्टी क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क़े निर्देश पर आरक्षण दिवस क़े अवसर पर आयोजित संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस कार्यक्रम मे डा० भीमराव अंबेडकर सभागार स्थल बहराइच पहुंचने पर मुख्य अतिथि सांसद उत्कर्ष वर्मा का सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट व पूर्व मंत्री याशर शाह ने भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि  उत्कर्ष वर्मा नें कहा कि आजादी क़े बहुत पहले इस देश में बहुजन समाज को अपनी कोल्हापुर रियासत के बहुजन नायक छत्रपति शाहू जी महराज को नमन करता हूँ जिन्होंने अपने राज्य में आज क़े ही दिन दलितों और पिछड़ों को 50%आरक्षण देकर देश के दलितों वँचितों और पिछड़े समाज को सामाजिक न्याय देने की शुरुआत की थी।
देश की गद्दी पर आसीन पूंजीपतियों की सरकार सरकारी नौकरी ठेके पर (आउटसोर्सिंग )पर देकर और संविधान को खत्म कर प्रजातान्त्रिक व्यवस्था करने पर उतारू है, संसदीय परम्पराओं की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है! ई डी और सी बी ई क़े जरिये विपक्ष को धमकाने का काम हो रहा है,उन्होंने कहा कि पूरा देश आज सपा प्रमुख पीड़ीए नायक अखिलेश यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है जिन्होंने उत्तर प्रदेश क़े लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर उनके संविधान को खत्म करने की मंशा पर पानी फेर दिया है उन्होंने सभा मे उपस्थित लोगों को सामाजिक न्याय की लड़ाई में सपा क़े साथ खड़े होकर भाजपा को हराने का जोरदार आवाहन किया!
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री याशर शाह ने भी सम्बोधित किया ओर कहा कि वर्तमान समय मे संविधान को बचाने के लिए एवं पीडीए समाज को उनका हक सम्मान दिलाने के लिए,उनकी लड़ाई लड़ने के लिए पूरे देश मे सिर्फ एक नेता संघर्ष कर रहा है वो है अखिलेश यादव जी, हम सभी समाजवादी लोग आज से ही यह प्रण लेते है कि 2027 चुनाव मे अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से ही अपना बूथ सेक्टर को मजबूत करने मे जुट जाए।
इस सम्मेलन मे विधायक मारिया शाह, विधायक आनंद यादव, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक के०के० ओझा, पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध, शिक्षक सभा के जितेंद्र मौर्य, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मन्नू देवी, अनवर वारसी शैलेश शैलू नें भी अपने विचार रखे! कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा ज़िला अध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट तथा संचालन महामंत्री सुनील निषाद नें किया।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष हाजी अब्दुल मन्नान, जिला उपाध्यक्ष देवेशचंद्र मिश्र, उत्तम सिंह एडवोकेट, अनिल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी क़े सदस्य सुंदरलाल बाजपेयी, हाजी इमलाक खान, ईo राकेश सोनकर, अनिल यादव, सुमन शर्मा, अफशाल शानू, नंदेश्वर यादव, जावहर यादव, मो० आसिफ समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित बहराइच 04 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद में शीर्ष…

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डिप्थीरिया से बचाव को अपने बच्चों को अवश्य लगवाएं टीका – सीएमओ

    समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान का निधन

    साइबर क्राइम बैंक खतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।