आसन्न त्यौहारों के दृष्टिगत थानावार तैनात किये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट

आसन्न त्यौहारों के दृष्टिगत थानावार तैनात किये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट

डा. निजामुद्दीन अख्तर

बहराइच 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, कजरी तीज, गणेश चतुर्थी, चेहल्लुम एवं बारावफात त्यौहारों को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढं़ग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला मजिस्टेªट अक्षय त्रिपाठी द्वारा 14 अगस्त से 06 सितम्बर 2025 तक थानावार ज़ोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ सेक्टर पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई।
थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के लिए तहसीलदार सदर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व थाना क्षेत्र दरगाह शरीफ के लिए नायब तहसीलदार सदर व थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ को क्रमशः सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा नगर मजिस्ट्रेट को ज़ोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया। कोतवाली देहात के लिए बीडीओ चित्तौरा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात व थाना क्षेत्र रानीपुर के लिए नायब तहसीलदार पयागपुर व थानाध्यक्ष रानीपुर व रिसिया के लिए बीडीओ रिसिया, थानाध्यक्ष रिसिया को क्रमशः सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को ज़ोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया।
थाना क्षेत्र पयागपुर के लिए तहसीलदार पयागपुर व थानाध्यक्ष पयागपुर व विशेश्वरगंज के लिए नायब तहसीलदार विशेश्वरगंज व थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज को क्रमशः सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा उप जिला मजिस्ट्रेट पयागपुर को ज़ोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया। कैसरगंज के लिए प्रभारी तहसीलदार व थानाध्यक्ष कैसरगंज व थाना क्षेत्र जरवलरोड के लिए नायब तहसीलदार जरवल व थानाध्यक्ष जरवल व थाना क्षेत्र फखरपुर के लिए बीडीओ फखरपुर, थानाध्यक्ष फखरपुर व थाना क्षेत्र हुजूरपुर के लिए नायब तहसीलदार कैसरगंज व थानाध्यक्ष हुजूरपुर को क्रमशः सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा उप जिला मजिस्ट्रेट कैसरगंज को ज़ोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया।
थाना क्षेत्र नानपारा के लिए तहसीलदार नानपारा व प्रभारी निरीक्षक नानपारा व थाना क्षेत्र नवाबगंज के लिए बीडीओ नवाबगंज व थानाध्यक्ष नवाबगंज व थाना क्षेत्र रूपईडीहा के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज, थानाध्यक्ष रूपईडीहा व थाना क्षेत्र मटेरा के लिए नायब तहसीलदार नानपारा व थानाध्यक्ष मटेरा को क्रमशः सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा उप जिला मजिस्ट्रेट नानपारा को ज़ोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया। हरदी के लिए तहसीलदार महसी व थानाध्यक्ष हरदी व थाना क्षेत्र रामगांव के लिए बीडीओ महसी व थानाध्यक्ष रामगांव व थाना क्षेत्र बौण्डी के लिए नायब तहसीलदा तजवापुर व थानाध्यक्ष बौण्डी व थाना क्षेत्र खैरीघाट के लिए नायब तहसीलदार महसी व थानाध्यक्ष खैरीघाट को क्रमशः सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/उप जिला मजिस्ट्रेट महसी को ज़ोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया।व
थाना क्षेत्र मोतीपुर के लिए तहसीलदार मिहींपुरवा व थानाध्यक्ष मोतीपुर व थाना क्षेत्र सुजौली के लिए बीडीओ मिहींपुरवा व थानाध्यक्ष सुजौली व थाना क्षेत्र कोतवाली मुर्तिहा के लिए नायब तहसीलदार मिहींपुरवा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुर्तिहा को क्रमशः सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारी तथा उप जिला मजिस्ट्रेट मोतीपुर को ज़ोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

  • Related Posts

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित बहराइच 04 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद में शीर्ष…

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डिप्थीरिया से बचाव को अपने बच्चों को अवश्य लगवाएं टीका – सीएमओ

    समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान का निधन

    साइबर क्राइम बैंक खतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।