अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांटे फल व शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान। स्वास्थ्य शिविर में किया वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण।

 

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को बांटे फल व शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान।
स्वास्थ्य शिविर में किया वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण।
हस्ताक्षर अभियान से हुई शुरुआत

Oplus_131072

बहराइच। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ० संजय कुमार ने हस्ताक्षर अभियान से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि आज के समस्त कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सम्मानजनक और सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। इन कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के समग्र विकास को बढ़ाना है। आज के इस दौर में बुजुर्गों और युवाओं के बीच सामंजस्य बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी उनके अनुभवों का लाभ उठा सके। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में नगरौर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनो के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गयीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय रही। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से वृद्धजनों को शॉल उढ़ा कर सम्मानित किया गया साथ ही फल भी वितरित किए गए।

Oplus_131072

एनपीएचसीई के डॉ० परितोष तिवारी ने कहा कि कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की धरोहर हैं। बदलते दौर में कई मौकों पर हमने देखा है कि बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करने में उनके बच्चे ही कतराते हैं। हमारा भारतीय समाज व संस्कृति उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहा है। डॉ० आक़िब एजाज ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं और उनके समाधान पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय समाज पर पाश्चात्य संस्कृति के हावी होने से परिवार में वरिष्ठजनों की दशा खराब हुई है। बदलते परिवेश में सभी को सोच में भी परिवर्तन लाना होगा। सुलह अधिकारी महसी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि कानून महिलाओं व बच्चों के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के मामलों को भी त्वरित गति से निस्तारित करने के लिए कार्य करता है। यदि किसी वरिष्ठ व्यक्ति को कोई विधिक सहायता की जरूरत है तो प्राधिकरण उन्हें नि:शुल्क अधिवक्ता भी मुहैया कराता है जिला स्वास्थ्य शिक्षा और सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि एनसीडी क्लीनिक की टीम द्वारा वृद्धाश्रम नगरौर में निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की उच्च रक्तचाप, शुगर आदि की जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया एवं फल मिठाई वस्त्र आदि भेट किया गया वृद्धों के प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जनपद के साथ प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस का आयोजन कर अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान प्रकट करने हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया।

Oplus_131072

इस अवसर पर एफएलसी विवेक श्रीवास्तव, डॉ० एम० एच० जाफरी, डॉ० रियाजुल हक़, पुनीत शर्मा, सन्तोष सिंह, बृज प्रकाश, स्वाती श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह, फहीम अहमद, वृद्धाश्रम प्रबंधक दिलीप कुमार द्विवेदी, समाजसेवी संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित बहराइच 04 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद में शीर्ष…

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डिप्थीरिया से बचाव को अपने बच्चों को अवश्य लगवाएं टीका – सीएमओ

    समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान का निधन

    साइबर क्राइम बैंक खतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।