साइबर अपराध जागरूकता अभियान।

बहराइच।
*साइबर अपराधों के प्रति जागरुकता एवं उससे बचाव हेतु जनपद के समस्त थानों द्वारा साइबर जागरुकता अभियान कार्यक्रम आयोजित*

Oplus_131072 डॉ निजामुद्दीन अख्तर

दिनांक *15.10.2025* को राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान माह के अंतर्गत * पुलिस अधीक्षक महोदय, बहराइच* के आदेशानुसार तथा * अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण),* बहराइच व *क्षेत्राधिकारी नगर/साइबर श्री पहुप सिंह तथा सहायक नोडल अधिकारी/क्षेत्राधिकारी श्री नरायण दत्त मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर गठित *साइबर हेल्प डेस्क टीमों* द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों/सार्वजनिक स्थानों तथा गांवों में जाकर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

Oplus_131072

इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों/आमजनमानस को मोबाइल फोन व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग हेतु विस्तृत जानकारी दी गई एवं बताया गया कि अपने सोशल मीडिया खातों (ID) को *टू-स्टेप वेरिफिकेशन* से सुरक्षित रखें तथा मोबाइल में इंस्टॉल आवश्यक ऐप्स पर *मजबूत पासवर्ड* का प्रयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों/आमजनमानस को जागरूक करते हुये यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार के *असुरक्षित लिंक या APK फाइल्स* को डाउनलोड न करें तथा अज्ञात स्रोतों से प्राप्त संदेशों या कॉल्स से सतर्क रहें। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को विभिन्न *साइबर फ्रॉड्स* से बचाव के उपायों से अवगत कराया गया तथा उन्हें प्रेरित किया गया कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

साथ ही, यह भी बताया गया कि यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड की घटना घटित होती है, तो वह तत्काल *नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के टोल-फ्री नंबर 1930* पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकता है ।

  • Related Posts

    एक बुजुर्ग की ईद।

      अब मैं बूढ़ा हो गया हूं। आज ईद है।जीवन में बहुत सी ईदें आईं और चली गई। बचपन की ईद भी थी जब मैं बहुत छोटा था। माता-पिता जीवित…

    सड़क, नाली के पानी से भरा, बना नाला ,दुर्घटना होने की संभावना। ग्राम बनवारी गोपालपुर विकासखंड चितौरा का बुरा हाल।

    बहराइच।  जहां एक और सरकार का दावा है कि विकास कार्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पर्याप्त रूप से किये जा रहे हैं। वही देखने को मिल रहा है की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक बुजुर्ग की ईद।

    एक बुजुर्ग की ईद।

    सड़क, नाली के पानी से भरा, बना नाला ,दुर्घटना होने की संभावना। ग्राम बनवारी गोपालपुर विकासखंड चितौरा का बुरा हाल।

    सड़क, नाली के पानी से भरा, बना नाला ,दुर्घटना होने की संभावना। ग्राम बनवारी गोपालपुर विकासखंड चितौरा का बुरा हाल।

    बहराइच कांग्रेस कमेटी ने किया होली मिलन और इफ्तार का प्रोग्राम।

    माता-पिता दादी और बहन की कुल्हाड़ी से हत्या।

    5 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्ति।

    एक ही मुस्लिम परिवार से 12 IAS–IPS! पूरे भारत में बना मिसाल 🇮🇳✨