पिछड़े वर्ग की जातियों को एकजुट करने में लगी है भारतीय जनता पार्टी।

लखनऊ । प्रदेश के पिछड़े वर्ग की जातियां भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर अन्य दलों में समाहित हो गई थी। इसी कारण कई विधानसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी के हाथ से निकल गई थी।

Oplus_131072

‌‌             डॉक्टर निजामुद्दीन अख्तर

भारतीय जनता पार्टी ने इन विधानसभा सीटों को जीतने के लिए रणनीति बनाई है। उन सीटों पर पिछड़ी जातियों के विकास के लिए योजना निर्धारित कर , उन्हें आकर्षित करने के लिए टीम बनाकर विभिन्न चरणों में कार्यक्रम निर्धारित किए हैं।
इसी दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी के “हिन्दुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत”के संयोजक नानकदीन भुर्जी एवोकेट हाईकोर्ट ,पूर्व राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार,(भाजपा”मोदी-योगी संदेश रथ यात्रा” निकाल  रहे हैं।
इस कार्यक्रम के संयोजक नानक दीन भुर्जी ने बताया कि यह यात्रा विभिन्न चरणों में उन विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी, जहां भाजपा के प्रति रूझान कम रहा है और वह जातियां जो पिछड़े वर्ग की हैं, अन्य दलों में समाहित हो गई थी।
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद गोंडा में 30 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 तक भ्रमण और जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया जाएगा। और मोदी योगी संदेश रथ यात्रा निकालने की तैयारी की जाएगी। पिछड़ी जातियों के लोगों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आकर्षित किया जाएगा।
इसी परिपेक्ष में पूर्व राज्य मंत्री ने यह भी बताया की 14 अप्रैल 2025 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा झंडी दिखाकर “मोदी योगी संदेश रथ यात्रा” को विभिन्न विधान विधानसभा क्षेत्रोंमें में रवाना किया जाएगा जहां संदेश और शिष्टाचार भेंट तथा महत्वपूर्ण जानकारियां जनता को दी जाएंगे।

 

  • Related Posts

    ठंड से बचाव हेतु गो आश्रय स्थलों में किये जाये व्यापक बन्दोबस्त: डीएम

    ठंड से बचाव हेतु गो आश्रय स्थलों में किये जाये व्यापक बन्दोबस्त: डीएम, बहराइच।    बहराइच। डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक चित्र संख्या…

    नवंबर यातायात माह के रूप में मनाया गया

    नवंबर यातायात माह के रूप में मनाया गया बहराइच। महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में घटित होने वाली सड़क दुर्घटना तथा उसमें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठंड से बचाव हेतु गो आश्रय स्थलों में किये जाये व्यापक बन्दोबस्त: डीएम

    नवंबर यातायात माह के रूप में मनाया गया

    मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के प्रति किया गया जागरुक।

    कोषागार को जीवित प्रमाण आनलाइन प्रेषित कर सकते हैं पेंशनर्स

    साइबर अपराध जागरूकता अभियान।

    इस्लामी जीवन जीने का सलीका