राष्ट्रीय लोक अदालत में 146489 वादों का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 146489 वादों का हुआ निस्तारण

बहराइच 14 दिसम्बर। मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 46 हज़ार 489 वादों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायालय द्वारा 8217 वाद, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बहराइच संजय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 22 वाद, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच संजीव कुमार त्यागी द्वारा 50 वादों तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र भारती द्वारा 16 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 1063 मामले तथा राजस्व के 137120 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 10 करोड़ 21 लाख 76 हज़ार 161 रही।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव विराट शिरोमणि द्वारा अवगत कराया गया कि न्यायालय परिसर में जगह-जगह पर हेल्पडेस्क बनाये गये। हेल्पडेस्क पर पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा न्यायालय में उपस्थित वादकारियों को आवश्यक सहायता प्रदान की गयी। सचिव श्री शिरोमणि द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त पीठासीन अधिकारियों, विद्वान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  • Related Posts

    जाम की समस्या उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए यातायात विभाग ने वाहनों को शहर में आने के लिए बनाई नई रण नीति।

    जाम की समस्या उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए यातायात विभाग ने वाहनों को शहर में आने के लिए बनाई नई रण नीति। बहराइच शहर क्षेत्र में देर रात…

    राष्ट्र सेविका समिति ने नगर में निकाला पथ संचलन

    राष्ट्र सेविका समिति ने नगर में निकाला पथ संचलन आत्मरक्षा हेतु दंड,यष्टि,समता, आचार्य पद्धति, योगचाप का लिया प्रशिक्षण पुष्प वर्षा कर नगरवासियों ने किया स्वागत बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जाम की समस्या उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए यातायात विभाग ने वाहनों को शहर में आने के लिए बनाई नई रण नीति।

    राष्ट्र सेविका समिति ने नगर में निकाला पथ संचलन

    राष्ट्र सेविका समिति ने नगर में निकाला पथ संचलन

    लखनऊ सर्राफा बाजार में चोरों के हौसले बुलंद

    सीतापुर मेंहए नाव दुर्घटना से मृतक  परिवारों से दुख और संवेदना व्यक्त करने जाएंगे नानकदीन भुर्जी।

    सीतापुर मेंहए नाव दुर्घटना से मृतक  परिवारों से दुख और संवेदना व्यक्त करने जाएंगे नानकदीन भुर्जी।

    सीमावर्ती जनपदों के औद्यानिक उत्पादों से गुलज़ार होंगे विदेशी बाज़ार कृषकों की आय में होगी गुणात्मक

    जिलाधिकारी द्वारा BLO सम्मानित किए गए ब्लू