अनफिट यात्री व स्कूल वाहन नहीं दिखेगा सड़कों पर। चढ़ेगें स्क्रैप की भेंट।

अनफिट यात्री व स्कूल वाहन नहीं दिखेगा सड़कों पर। चढ़ेगें स्क्रैप की भेंट।

15 अगस्त तक दुरूस्त कराये जा सकते है वाहन के अभिलेख

वाहनों की जांच के लिए संचालित हो रहा है अभियान
बहराइच 24 जुलाई। प्रदेश में बढ़ती बस दुघर्टनाओं के दृष्टिगत मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 31 जुलाई 2024 तक प्रदेश में डबल डेकर बस, ऑल इण्डिया, ऑल यू०पी०, स्टेट बस परमिट एवं अन्य यात्री वाहनों की चेकिंग किये जाने के निर्देश दिये गये थे। मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देश के अनुपालन में प्रदेश के सभी जनपदों में 31 जुलाई 2024 तक यात्री वाहनों, परमिट एवं अन्य अभिलेखों की चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में पंजीकृत बसो की संख्या 62841 है, जिसमें 49186 बसो के स्वास्थ्यता प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट वैध है। शेष 13655 बसो का प्रपत्र पूर्ण नही है।
इस सम्बंध में सहायक सम्भागीय अधिकारी प्रवर्तन ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि ऐसे बसो एवं यात्री वाहनों के वाहन स्वामी 15 अगस्त 2024 तक अपने-अपने वाहनों के समस्त प्रपत्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। चेकिंग के दौरान प्रपत्र अपूर्ण पाये जाने पर मा. मुख्यमंत्री जी के आदेश के अनुपालन में पकड़े गये वाहनों को स्क्रैप की नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी। यह आदेश स्कूल वाहनों पर भी प्रभावी होगा।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
नवोदय विद्यालय के कक्षा 06 में प्रवेश हेतु आमंत्रित किये गये आवेदन
आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 16 सितम्बर
बहराइच 24 जुलाई। जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर, बहराइच के प्राचार्य मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि शैक्षणिक स़त्र 2025-26 की कक्षा 06 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 जुलाई 2024 से प्रारम्भ हो गई है। इच्छुक व्यक्ति नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय डाट जीओवी डाट इन पर 16 सितम्बर 2024 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वर्तमान सत्र 2024-25 में सरकारी/मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपने मूल जनपद में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2013 पूर्व तथा 31 जुलाई 2015 के पश्चात नहीं होनी चाहिए। कक्षा 5 में अध्ययनरत प्रमाण पत्र जिसमें अभ्यर्थी, पिता व माता का हस्ताक्षर के साथ प्रधानाध्यपक द्वारा प्रमाणित हो, को आनलाइन आवेदन करते समय अपलोड करना होगा। ऑनलाइन पोर्टल पर छात्र/छात्रा का विवरण, राज्य, जिला, ब्लाक, आधार नम्बर, यू-डायस पर छात्र/छात्रा का पेन नम्बर (परमानेन्ट एजुकेशन नम्बर) का विवरण भी भरना होगा। प्राचार्य श्री पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी मोानिका रानी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है जवाहर नवोदय विद्यालय बहराइच की चयन परीक्षा 2025 में अधिकाधिक ऑनलाइन आवेदन कराने हेतु प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों से अधिकाधिक ऑनलाइन आवेदन करवाना सुनिश्चित करें।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

  • Related Posts

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित बहराइच 04 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद में शीर्ष…

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डिप्थीरिया से बचाव को अपने बच्चों को अवश्य लगवाएं टीका – सीएमओ

    समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान का निधन

    साइबर क्राइम बैंक खतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।