अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारक कराये अपना ईकेवाईसी

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारक कराये अपना ईकेवाईसी

बहराइच 11 सितंबर। जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि जनपद के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि आयुक्त महोदय, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० द्वारा निर्देशित किया गया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा ऐसे सभी राशन कार्ड लाभार्थियों, जिनकी ई-केवाईसी अभी तक नहीं करायी गयी है, को आगामी 03 माह तक खाद्यान्न दिया जाना निलम्बित कर दिया गया है तथा इस प्रकार ऐसे गैर-ई-केवाईसी वाले लाभार्थियों को माह सितम्बर 2025 में 10 सितम्बर 2025 से प्रारम्भ होने वाले खाद्यान्न वितरण चक्र से आगामी 03 माह तक खाद्यान्न नहीं दिया जायेगा। जैसे उक्त राशन कार्ड लाभार्थियों द्वारा अपना ई-केवाईसी करा लिया जायेगा, उन्हें आगामी माह से खाद्यान्न प्राप्त होने लगेगा।
उन्होनें बताया कि जिन परिवारों के नये राशन कार्ड निर्गत हुए है उनके प्रत्येक सदस्य को अनिवार्य रूप से अविलम्ब ई-केवाईसी कराना होगा, अन्यथा की स्थिति में उक्त नये निर्गत राशन कार्डों पर ई-केवाईसी न होने के कारण उन्हें खाद्यान्न दिया जाना सम्भव नहीं हो सकेगा।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
  • Related Posts

    एक बुजुर्ग की ईद।

      अब मैं बूढ़ा हो गया हूं। आज ईद है।जीवन में बहुत सी ईदें आईं और चली गई। बचपन की ईद भी थी जब मैं बहुत छोटा था। माता-पिता जीवित…

    सड़क, नाली के पानी से भरा, बना नाला ,दुर्घटना होने की संभावना। ग्राम बनवारी गोपालपुर विकासखंड चितौरा का बुरा हाल।

    बहराइच।  जहां एक और सरकार का दावा है कि विकास कार्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पर्याप्त रूप से किये जा रहे हैं। वही देखने को मिल रहा है की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक बुजुर्ग की ईद।

    एक बुजुर्ग की ईद।

    सड़क, नाली के पानी से भरा, बना नाला ,दुर्घटना होने की संभावना। ग्राम बनवारी गोपालपुर विकासखंड चितौरा का बुरा हाल।

    सड़क, नाली के पानी से भरा, बना नाला ,दुर्घटना होने की संभावना। ग्राम बनवारी गोपालपुर विकासखंड चितौरा का बुरा हाल।

    बहराइच कांग्रेस कमेटी ने किया होली मिलन और इफ्तार का प्रोग्राम।

    माता-पिता दादी और बहन की कुल्हाड़ी से हत्या।

    5 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्ति।

    एक ही मुस्लिम परिवार से 12 IAS–IPS! पूरे भारत में बना मिसाल 🇮🇳✨