एक बुजुर्ग की ईद।

 

अब मैं बूढ़ा हो गया हूं। आज ईद है।जीवन में बहुत सी ईदें आईं और चली गई। बचपन की ईद भी थी जब मैं बहुत छोटा था। माता-पिता जीवित थे ।भाई भी छोटे-छोटे से थे ।उनके साथ ईदगाह की नमाज पढ़ने जाते थे। गांव में अपने गांव में था । मूह दर समूह लोग सभी के घरों में सेवइयां खाने जाते थे। हम लोग भी अपने नए कपड़ों के साथ एक समूह में इकट्ठा होकर हर घर में जाते थे। हम लोगों को अलग से सेवइयां मिलती थी। क्या दिन थे आज क्या दिन है। जब मैं बूढ़ा हो गया हूं बच्चे जवान हैं। अपने बच्चों के साथ रह रहे हैं। और ईद मना रहे हैं। आज वह हमारे साथ नहीं है। जीवनसाथी भी अब जीवित नहीं है। मैं अकेला हूं बेटियां बड़ी हो गई है। अपने घरों की ज़ीनत बन गई है,और अपने परिवार के साथ खुश हैं। बेटे बड़े होकर अपने बच्चों के साथ खुश हैं। आज हमें अपने मां-बाप याद आते हैं।जब हम जवान थे तो अपने बच्चों के साथ ईद मनाया करते थे। अपने छोटे बच्चों के लिए कपड़ों और सेवाइयों की व्यवस्था में लगे रहते थे। जिस हाल में भी थे खुश थे। मगर आज ऐसा लगता है की जीवन का अंत है। खुशियां तो दूर रही अपनों का भी साथ छूट गया। इस बार की ईद में मौसम भी खराब है ईदगाह या मस्जिद तक जाने की हिम्मत नहीं है। जब अपनों का साथ होता है तो हिम्मत बढ़ जाती है। मगर किस्मत और खुशियां जिस हाल में मिले।स्वीकार करना चाहिए। सभी लोगों को, नौजवान, बच्चों और नन्हे मुन्ने प्यारे-प्यारे  नौनिहालों को  ढेर सारा प्यार और बधाई।

  • Related Posts

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद…

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डीज़ल एवं पेट्रोल वितरण के लिए पम्पों को जारी किये गये दिशा निर्देश बहराइच 21 अप्रैल। जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि जनपद बहराइच में डीजल एवं पेट्रोल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डिप्थीरिया से बचाव को अपने बच्चों को अवश्य लगवाएं टीका – सीएमओ

    समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान का निधन

    साइबर क्राइम बैंक खतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।

    एक बुजुर्ग की ईद।

    एक बुजुर्ग की ईद।