एक पत्नी में चचेरे देवर के साथ मिलकर अपने पति की निरमम हत्या कर दी।

  1. राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक पत्नी ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी ने चचेरे देवर के साथ मिलकर पहले पति को नींद की गोली देकर बेहोश कर दिया। फिर बिजली के झटके देकर उसकी हत्या कर दी।

ओम विहार गली नंबर सात के लोग हैरान हैं कि सीधी-सादी दिखने वाली बहू ने इतना भयानक काम कर डाला। एक शख्स की जान चली गई और अब वो हमेशा के लिए सो गया है। मोहल्ले वालों का कहना है कि अगर पति से नहीं बन रही थी तो उसे छोड़ देती, तलाक ले लेती या घर छोड़ देती, लेकिन किसी की जान लेना किसी भी हालत में ठीक नहीं है।

खुद करण की मां कहती हैं कि उन्हें कभी इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उनकी बहू के मन में उनके बेटे के लिए इतनी नफरत है। वे कहती हैं कि यह तो अच्छा हुआ कि घटना वाली रात उनका पोता उनके साथ था, नहीं तो क्या पता, उसे भी ये लोग ठिकाने लगाते।

करण की मां का कहना है कि अब करण की निशानी के तौर पर यह बेटा ही है। करण के परिवार वालों ने बताया कि करण जिस कंपनी में काम करता था, वह कई दिनों के लिए नाइट ड्यूटी लगती थी।

इधर, करण की पत्नी ने एक महीने पहले अपनी नौकरी छोड़ दी थी। इस दौरान राहुल अक्सर इनके घर आता जाता था, लेकिन भाभी देवर का संबंध होने के कारण किसी को कभी कोई शक नहीं हुआ।

#Delhi #HusbandWife #CrimeNews #DelhiPolice

  • Related Posts

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी भू-राजस्व बकाये की भांति होगी अधिक भुगतानित धनराशि की वसूली बहराइच 10 फरवरी। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम…

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

    ♦ 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

    नानक दीन भुर्जी अध्यक्ष “हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत” का बहराइच आगमन।

    नानक दीन भुर्जी अध्यक्ष “हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत” का बहराइच आगमन।

    318 भट्ठों पर 2500 से अधिक बच्चे व गर्भवती महिलाएँ होंगी सुरक्षित

    नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

    नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

    हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत का भागीदारी प्रतिनिधि सम्मेलन   दारुल सफा लखनऊ में संपन्न।