कंगना रनौत को CISF की जवान ने ‘मारा थप्पड़’, BJP सांसद का आरोप

  1. कंगना रनौत को CISF की जवान ने ‘मारा थप्पड़’, BJP सांसद का आरोप

चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही थीं कंगना रनौत. आरोप है कि एयरपोर्ट पर उन्हें CISF जवान ने थप्पड़ मारा.

कंगना रनौत लोकसभा चुनाव में मंडी से सांसद चुनी गई हैं.

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने की खबर सामने आ रही है. कथित तौर पर उन्हें CISF की महिला जवान ने उन्हें थप्पड़ मारा है. बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी की नवनिर्वाचित सासंद कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही थीं. एयरपोर्ट पर फ्लाइट पर चढ़ने से पहले चेकिंग के दौरान उन्हें कुलविंदर कौर नाम की एक सुरक्षा जवान ने थप्पड़ मारा.

खबर लिखे जाने तक कंगना दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी थीं. बताया जा रहा है कि कंगना ने दिल्ली में CISF के डायरेक्टर जनरल के सामने अधिकारियों को इस पूरी घटना की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि चेकिंग के दौरान उन पर हमला किया गया. ये हमला उस जगह पर हुआ जहां एयरपोर्ट पर पर्दे के पीछे महिलाओं को चेकिंग की जाती है. कंगना ने इस पूरी घटना पर कार्रवाई की मांग की है.

ताज़ा जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला जवान से पूछताछ की जा रही है. साथ ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CCTV की जांच की जा रही है.

  • Related Posts

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी भू-राजस्व बकाये की भांति होगी अधिक भुगतानित धनराशि की वसूली बहराइच 10 फरवरी। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम…

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

    ♦ 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

    नानक दीन भुर्जी अध्यक्ष “हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत” का बहराइच आगमन।

    नानक दीन भुर्जी अध्यक्ष “हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत” का बहराइच आगमन।

    318 भट्ठों पर 2500 से अधिक बच्चे व गर्भवती महिलाएँ होंगी सुरक्षित

    नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

    नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

    हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत का भागीदारी प्रतिनिधि सम्मेलन   दारुल सफा लखनऊ में संपन्न।