नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें
प्लाटों के ले-आउट का नक्शा भी कराएं पास बिल्डर्स एवं प्रापर्टी डीलर्स
बहराइच 02 जनवरी। अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद, बहराइच क्षेत्रान्तर्गत प्रायः बिल्डर्स एवं प्रापर्टी डीलर्स द्वारा भूमि को छोटे-छोटे प्लाटों के रूप में बेचा जाता है। बिल्डर्स एवं प्रापर्टी डीलर्स द्वारा प्लाटों को बेचे जाने से पूर्व न तो नगर पालिका परिषद, बहराइच से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा रहा है और न ही सम्बंधित प्लाट के ले-आउट का नक्शा नगर मजिस्ट्रेट/नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय से पास कराया जाता है जिसके कारण कहीं-कहीं पर नगर पालिका/नजूल से सम्बंधित भूमि/प्लाट होने की स्थिति में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
अधि.अधि. श्रीमती सिंह ने समस्त बिल्डर्स एवं प्रापर्टी डीलर्स को निर्देशित किया है कि भूमि/प्लाटों को बिकी करने से पूर्व नगर पालिका परिषद, बहराइच कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के साथ-साथ प्लाट के ले-आउट का नक्शा नगर मजिस्ट्रेट/नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय से अवश्य पास करायें। अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित बिल्डर्स एवं प्रापर्टी डीलर्स के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी, जिसका समस्त उत्तरदायित्व उनका स्वयं का होगा।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

  • Related Posts

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित बहराइच 04 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद में शीर्ष…

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डिप्थीरिया से बचाव को अपने बच्चों को अवश्य लगवाएं टीका – सीएमओ

    समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान का निधन

    साइबर क्राइम बैंक खतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।