जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनपद को मिली तीन सौगातें थाना मटेरा के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का कार्य संचालन हुआ प्रारम्भ । नवीनीकृत कानूनगोपुरा पुलिस चौकी का डीएम व एसपी ने किया उद्घाटन। ‘श्री सिद्धनाथ महादेव पुलिस चौकी’ के नाम से जानी जायेगी कानूगोपुरा पुलिस चौकी । डीएम व एसपी के हाथों महिला थाना नानपारा के नवनिर्मित प्रशासनिक कक्ष का हुआ उद्घाघाटन ।

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनपद को मिली तीन सौगातें
थाना मटेरा के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का कार्य संचालन हुआ प्रारम्भ ।
नवीनीकृत कानूनगोपुरा पुलिस चौकी का डीएम व एसपी ने किया उद्घाटन।
‘श्री सिद्धनाथ महादेव पुलिस चौकी’ के नाम से जानी जायेगी कानूगोपुरा पुलिस चौकी ।
डीएम व एसपी के हाथों महिला थाना नानपारा के नवनिर्मित प्रशासनिक कक्ष का हुआ उद्घाघाटन ।

 

बहराइच 16 अगस्त। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह की उपस्थिति में नवनिर्मित थाना मटेरा के प्रशासनिक भवन में कार्य सरकार प्रारम्भ किया गया। उल्लेखनीय है कि थाना मटेरा के बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित प्रशासनिक का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री, उ.प्र. योगी आदित्यनाथ द्वारा 10 जून 2025 को किया जा चुका है जिसमें आज प्रशासनिक कार्यों का संचालन प्रारम्भ किया गया है। ग्राम गौरा धनौली स्थित थाना मटेरा के नवनिर्मित प्रशासनिक, आवासीय भवन में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया गया है जिसमें महिला हेल्पडेस्क, महिला सम्मान कक्ष, दिवसाधिकारी कक्ष, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, थाना प्रभारी कक्ष, पुरुष वमहिला लॉकअप, मालखाना, शस्त्रागार, सभा कक्ष, थाना प्रभारी,हेड मुहर्रिर आवास, महिला विश्राम कक्ष, बैरक, मेस, आवासीय भवन व महिला, पुरुष आगंतुक शौचालय आदि का निर्माण किया गया है। 0.160 हेक्टेयर में निर्मित थाना परिसर में समुचित पार्किंग व्यवस्था मौजूद है। थाना परिसर मे वृक्षारोपण कर परिसर को हरा-भरा बनाया जा रहा है। साथ ही जिलाधिकारी बहराइच व पुलिस अधीक्षक द्वारा महामंडलेश्वर सिद्धनाथ मंदिर स्वामी रवि गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित जीर्णाेद्धारित पुलिस चौकी कानूनगोपुरा का उद्घाटन करते हुए चौकी का नामकरण ‘श्री सिद्धनाथ महादेव पुलिस चौकी’ के रूप में किया गया।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह द्वारा संभ्रांत जनों की उपस्थिति में विधि विधान से पूजा अर्चना कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिला थाना प्रभारी नानपारा द्वारा फीता कटवाकर नवनिर्मित प्रशासनिक कक्ष का उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित प्रशासनिक कक्ष से जनसुनवाई में मदद मिलेगी तथा महिला थाना की कार्यक्षमता और भी बढ़ेगी तथा महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अन्य उच्चाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

  • Related Posts

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित बहराइच 04 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद में शीर्ष…

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डिप्थीरिया से बचाव को अपने बच्चों को अवश्य लगवाएं टीका – सीएमओ

    समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान का निधन

    साइबर क्राइम बैंक खतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।