जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नेकी अपील

अपील;-
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
बहराइच।

जनपद में अक्सर हो रही आकाशीय विद्युत/वज्रपात/डूबने आदि से होने वाली मृत्यु को न्यून किया जा सकता है जिस हेतु निम्नांकित बिन्दुओं पर ध्यान देना आवश्यक है:-

1. मौसम खराब होने पर जलाशयों के समीप कोई व्यक्ति न जाए।
2. एकल वृक्ष के नीचे शरण ना ले
3. मौसम खराब होने पर हाथ में कोई धातु जैसे हसुआ, गडासी, कुल्हाड़ी आदि लेकर भ्रमण ना करें।
4. घर के बाहर मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें।
5. तत्काल किसी पक्के मकान में शरण ले।
6. दामिनी एप अपने फोन पर डाउनलोड करें और मौसम खराब होने पर यात्रा से पूर्व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना का निरीक्षण अवश्य करें।
7. यदि कोई व्यक्ति खुले स्थान पर है और आकाशीय बिजली की चपेट में आने की संभावना है तो वह तत्काल दोनों पर सटाकर, कान को बंद करते हुए ऊकड़ू बैठ जाए।
8. नदी, तालाब,पोखरे व नहर आदि मे ना नहाने के लिए जागरूक करें।
9. बाढ़ के दौरान नदी के किनारे ना जाए।
10. बाढ़ व अन्य आपदाओ के घटना की जानकारी जिला इमर्जेंसी आपरेशन सेन्टर(कन्ट्रोल रूम) के नम्बर 05252-230132 व टाॅल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करें।

आप सभी से अपेक्षित है कि उक्त सूचनाओं को अपने समुदाय तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाएं और आकाशीय विद्युत, बाढ़ व डूबने से होने वाली जनहानि को न्यून करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। आपका यह प्रयास निश्चित तौर पर जीवन रक्षक सिद्ध होगा।

  • Related Posts

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित बहराइच 04 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद में शीर्ष…

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डिप्थीरिया से बचाव को अपने बच्चों को अवश्य लगवाएं टीका – सीएमओ

    समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान का निधन

    साइबर क्राइम बैंक खतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।