जिले के 07 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी नीट-2025 की प्रवेश परीक्षा

जिले के 07 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी

Oplus_131072

 

नीट-2025 की प्रवेश परीक्षा
04 मई 2025 को सम्पन्न होगी प्रवेश परीक्षा
बहराइच 28 अप्रैल। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, उच्चतर शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आगामी 04 मई 2025 को आयोजित NEET (UG)-2025 परीक्षा जिले के जिले के 06 शिक्षण संस्थाओं में स्थापित किये गये 07 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। किसान पी.जी. कालेज, लखनऊ रोड बहराइच में 02 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा की अवधि अपरान्ह 02ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये है। जबकि केन्द्रीय विद्यालय नानपारा की प्रधानाचार्या सुश्री राज कुमारी निगम को सिटी को-आर्डिनेटर नामित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि 384 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज, छावनी सरकार गेंदघर के लिए प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार को केन्द्र व्यवस्थापक व उप जिला मजिस्ट्रेट सदर श्रीमती पूजा चौधरी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है, 384 परिक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र राजकीय बालिका इण्टर कालेज, छावनी सरकार गेंदघर के लिए प्रधानाचार्या श्रीमती किरन देवी को केन्द्र व्यवस्थापक व अति. मजिस्ट्रेट प्रथम राम दयाल को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 360 परिक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र आज़ाद इण्टर कालेज, चांदपुरा चौराहा के लिए प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय को केन्द्र व्यवस्थापक व उप जिला मजिस्ट्रेट महसी अखिलेश कुमार सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
इसी प्रकार 408 परिक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र महाराज सिंह इण्टर कालेज, सिविल लाइन, निकट इंदिरा स्टेडियम के लिए प्रधानाचार्य संतोष चन्द्र शुक्ला को केन्द्र व्यवस्थापक व उप जिला मजिस्ट्रेट नानपारा लालधर यादव को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है, 480 परिक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र महिला महाविद्यालय, सिविल लाइन के लिए प्राचार्या प्रो. श्रीमती प्रिया मुखर्जी को केन्द्र व्यवस्थापक व उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक कैसरगंज प्रकाश सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। जबकि 480 परिक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र किसान पी.जी. कालेज, ब्लाक-ए के लिए प्राचार्य प्रो. विनय सक्सेना को केन्द्र व्यवस्थापक व उप जिला मजिस्ट्रेट पयागपुर राकेश कुमार मौर्या को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 480 परिक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र किसान पी.जी. कालेज, ब्लाक-बी हेतु प्रो. ओम प्रकाश सोनी को केन्द्र व्यवस्थापक व उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक नानपारा संजय कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

  • Related Posts

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी भू-राजस्व बकाये की भांति होगी अधिक भुगतानित धनराशि की वसूली बहराइच 10 फरवरी। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम…

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

    ♦ 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

    नानक दीन भुर्जी अध्यक्ष “हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत” का बहराइच आगमन।

    नानक दीन भुर्जी अध्यक्ष “हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत” का बहराइच आगमन।

    318 भट्ठों पर 2500 से अधिक बच्चे व गर्भवती महिलाएँ होंगी सुरक्षित

    नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

    नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

    हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत का भागीदारी प्रतिनिधि सम्मेलन   दारुल सफा लखनऊ में संपन्न।