फर्जी प्रमाण पत्र एवं बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी करके लाखों की ठगी करने बाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 सदस्य गिरफ्तार।

फर्जी प्रमाण पत्र एवं बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी करके लाखों की ठगी करने बाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 सदस्य गिरफ्तार।

अभियोग का विवरणः
मु0अ0सं0 13/2024 धआरा 419,420, 467, 468, 471 IPC & 66D IT Act साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बहराइच ।
बहराइच। बढ़ते हुए साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । गठित टीम को दिनांक 11/06/2024 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि साइबर ठगों के अन्तराज्यीए गैंग के 02 सक्रिय सदस्यों को बगिया घाट बहद ग्राम रायपुर थाना रामगांव बहराइच पर पकड़ लिया गया । पूछताछ में साइबर ठगों ने अपना नाम नागेन्द्र पुत्र राम आशीष निवासी सहनेवाजपुर थाना रिसिया जनपद बहराइच व आमिर शाह पुत्र जहीरूद्दीन शाह निवासी ग्राम भगवानपुर थाना रामगांव जनपद बहराइच बताया । इनके द्वारा पूठताछ पर बताया गया कि इन लोगों नें फर्जी राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र बनवा रखे थे । यह लोग ऐसे लोगों को चिन्हित करते थे जो कम जानकार हो, फिर भी जिनके मोबाइल नम्बर खाते से लिंक है ऐसे लोगों को यह लोग बहला फुसलाकर उनसे नजदीकी बढ़ाकर उनका एटीएम, आधार, पासबुक आदि ले लेते थे इसके बाद इन खातों में ऑनलाइन फ्रॉड के पैसे आने शुरू हो जाते थे । खाता मालिक को इस फ्रॉड की जानकारी तब होती थी जब उसका खाता फ्रीज हो जाता था या खाते में -46 लाख जैसे बड़ी धनराशि का लोन लग जाता था । प्रत्येक धोखाधड़ी के पैसे आने पर इन्हे कमीशन मिलता था इनका काम ज्यादा से ज्यादा बैंक खाते दिलबाने का था । . पकड़े गए अभियुक्तःनागेन्द्र पुत्र राम आशीष निवासी सहनेबाजपुर थाना रिसिया जनपद बहराइच,.आमिर शाह पुत्र जहीरूद्दीन शाह निवासी ग्राम भगवानपुर थाना रामगांव जनपद बहराइच के हैं। उनके पास से02 अदद फर्जी राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र
फ्रॉड में प्रयुक्त आधार कार्ड
फ्रॉड में प्रयुक्त ATM कार्ड
फ्रॉड में प्रयुक्त मोबाइल मिले हैं
  • Related Posts

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित बहराइच 04 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद में शीर्ष…

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डिप्थीरिया से बचाव को अपने बच्चों को अवश्य लगवाएं टीका – सीएमओ

    समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान का निधन

    साइबर क्राइम बैंक खतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।