राष्ट्रीय लोक अदालत में 146489 वादों का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 146489 वादों का हुआ निस्तारण

बहराइच 14 दिसम्बर। मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 46 हज़ार 489 वादों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायालय द्वारा 8217 वाद, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बहराइच संजय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 22 वाद, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच संजीव कुमार त्यागी द्वारा 50 वादों तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र भारती द्वारा 16 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 1063 मामले तथा राजस्व के 137120 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 10 करोड़ 21 लाख 76 हज़ार 161 रही।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव विराट शिरोमणि द्वारा अवगत कराया गया कि न्यायालय परिसर में जगह-जगह पर हेल्पडेस्क बनाये गये। हेल्पडेस्क पर पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा न्यायालय में उपस्थित वादकारियों को आवश्यक सहायता प्रदान की गयी। सचिव श्री शिरोमणि द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त पीठासीन अधिकारियों, विद्वान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

  • Related Posts

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित बहराइच 04 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद में शीर्ष…

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डिप्थीरिया से बचाव को अपने बच्चों को अवश्य लगवाएं टीका – सीएमओ

    समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान का निधन

    साइबर क्राइम बैंक खतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।