सेवानिवृत्त कोषागार कर्मियों को दी गई विदाई।

सेवानिवृत्त कोषागार कर्मियों को दी गई विदाई।

 

बहराइच 30 जून। कोषागार बहराइच में आयोजित विदाई समारोह में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले सहायक कोषाधिकारी बाबू राम, मुख्य रोकड़िया हरि शंकर श्रीवास्तव व लेखाकार प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने कहा कि अनुशासन में रहते हुए बेदाग सेवानिवृत्त होना एक बड़ी उपलब्धि है। सेवानिवृत्त कार्मिकों से हमें यही सीख मिलती है कि हमें पूरे अनुशासन और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए ताकि सेवाकाल के दौरान हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुॅचा सकें। विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण, पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चन्द्र, पूर्व कोषागार कार्मिक वीरेन्द्र मिश्रा, पी एन सिंह, सियाराम मिश्र, जीवन लाल सिंह, पेंशनर एसोसिएशन के सदस्य आर. मशरिकी, सरदार सर्वजीत सिंह एवं एच. पाठक सहित अन्य कोषागार कार्मिकों ने सेवानिवृत्त कार्मिकों पुष्पगुच्छ व उपहार भेंट कर बधाई देते हुए शेष सुखमय जीवन की कामना की।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

  • Related Posts

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी भू-राजस्व बकाये की भांति होगी अधिक भुगतानित धनराशि की वसूली बहराइच 10 फरवरी। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम…

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

    ♦ 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

    नानक दीन भुर्जी अध्यक्ष “हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत” का बहराइच आगमन।

    नानक दीन भुर्जी अध्यक्ष “हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत” का बहराइच आगमन।

    318 भट्ठों पर 2500 से अधिक बच्चे व गर्भवती महिलाएँ होंगी सुरक्षित

    नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

    नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

    हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत का भागीदारी प्रतिनिधि सम्मेलन   दारुल सफा लखनऊ में संपन्न।