राष्ट्र सेविका समिति ने नगर में निकाला पथ संचलन

राष्ट्र सेविका समिति ने नगर में निकाला पथ संचलन

Oplus_131072

आत्मरक्षा हेतु दंड,यष्टि,समता, आचार्य पद्धति, योगचाप का लिया प्रशिक्षण

पुष्प वर्षा कर नगरवासियों ने किया स्वागत

बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मातृ शाखा राष्ट्र सेविका समिति द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का पुष्पवर्षा कर नगरवासियों ने स्वागत किया। पथ संचलन में शामिल होने के लिए राष्ट्र सेविका समिति का एकत्रीकरण सावित्री वाटिका मैरिज लॉन में हुआ। एकत्रीकरण स्थल सावित्री वाटिका मैरिज लॉन में प्रार्थना उपरांत पथ संचलन प्रारंभ हुआ जो शहर के मुख्य मार्गों इंदिरा स्टेडियम ,गुरु नानक चौक, छोटी बाजार, घंटाघर, पीपल तिराहा, डीएम तिराहा, पानी टंकी होते हुए पुनः सावित्री वाटिका मैरिज लाइन में पहुंचा। यहां भारत माता की आरती के पश्चात पथ संचलन का समापन हुआ। पथ संचलन में देश भावना की प्रेरणा से ओत प्रोत श्वेत वस्त्र में गुलाबी किनारे वाले परिधान में महिलाएं भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जयघोष गुंजायमान कर रही थीं। राष्ट्र रक्षार्थ निकली महिलाओं की टोलियों का पथ संचलन राष्ट्र प्रेम की गवाही दे रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे सीमा सुरक्षा को कदमताल कर रही हों। ज्ञातव्य हो कि राष्ट्र सेविका समिति का प्रशिक्षण शिविर विगत 21 मार्च से शकुंतला मेमोरियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट चिलवरिया में चल रहा है। इस शिविर का विराम 27 मार्च को होगा। प्रशिक्षण के क्रम में ही 26 मार्च को पथ संचलन निकाला गया। राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका सुनीता ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्र सेविका समिति ने व्यक्तित्व विकास एवं आत्मरक्षा के लिए शिक्षिकाओं द्वारा दंड, यष्टि, समता, आचार्य पद्धति, योगचाप आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त बौद्धिक विकास हेतु भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में 105 शिक्षार्थी बहनों ने प्रतिभाग किया, जिनके प्रशिक्षण एवं व्यवस्था हेतु 18 बहने पूरे समय व्यवस्था में लगी है।
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य शिक्षिका
अलका के मार्गदर्शन में सागरिका,प्रज्ञा,लक्ष्मी,राजकुमारी,यष्यशवी,तेजल,अनन्य,नीलम,प्रेरणा,साधना ने उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षित किया जबकि मंजू,साधना, वंदना,चंद्र प्रभा,रेखा,रीना ने व्यवस्थाओं में भाग लिया।

 

  • Related Posts

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित बहराइच 04 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद में शीर्ष…

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डिप्थीरिया से बचाव को अपने बच्चों को अवश्य लगवाएं टीका – सीएमओ

    समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान का निधन

    साइबर क्राइम बैंक खतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।