“26 जनवरी 2025 और हम”

मेरा प्यारा देश महान, 26 जनवरी जिंदाबाद ,हिंदुस्तान जिंदाबाद।

आज देश ऐसी राह पर खड़ा है, जहां उसे विकास और शिक्षा की जरूरत है। मगर इस देश की राजनीति में ऐसे मुश्किल हालात पैदा कर दिए गए हैं जहां उसकी उन्नति रुक सी गई है। देश का विकास तो नहीं हो रहा है लेकिन देश में धर्म युद्ध की सूरत बन गई है। मैं जो कह रहा हूं ,यह भी हो सकता है की राजनीति में ले लिया जाए । लेकिन सच्चाई क्या है इससे देश का हर व्यक्ति जानता है। इस देश का आने वाला भविष्य क्या होगा, यह तो ईश्वर ही जानता है। मगर हमारी आजादी का जो मकसद था वह पूरा नहीं हो रहा है। धार्मिक मामले उठाए जा रहे हैं, हिंदू मुस्लिम एकता को क्षीण किया जा रहा है। बजाए देश की उन्नति और सौहार्द को कायम रखने के, उसे नष्ट किया जा रहा है। जब हम 26 जनवरी और 15 अगस्त को” सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” और” वंदे मातरम “के तराने गाते थे। देश का हर व्यक्ति देशभक्ति के भाव से भर जाता था। अगर इस देश में हिंदू- मुस्लिम एकता का संदेश नहीं दिया गया, तो हमारी आने वाली पीढ़ियां निहायत ही कष्ट में होगी। विकास कार्य रुकेगा आपसी मतभेद बढ़ेगा, नफरतें बढ़ेंगी।
हिंदू मुस्लिम जो सभी एक साथ मिलकर देश का विकास कर रहे थे, उनके तालमेल ररुकेगे और देश विकास की ओर न बढ़कर गंदी राजनीति का शिकार बन जाएगा।
इसमें कोई दो राय नहीं की देश का मौजूदा हर नेता इस बात को जानता है और समझता है कि देश में एकता की जरूरत है। मगर अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोग गलत रास्ता चुन रहे हैं। यह देश सबकी मां है, एक मां पैदा करती है और दूसरी मां पालती है। यहां की मिट्टी जहां अन्न पैदा होते हैं, उसे ही खाकर बच्चा बड़ा होता है, और शक्तिशाली बनता है। फिर इसे हम मां क्यों नहीं मानते हैं। मुसलमान इसी मिट्टी में दफन होता है। अपनी मां के  गोद में सो जाता है।हिंदू की आत्मा इसी वातावरण में विलीन होकर स्वर्ग लोक जाती है। दूसरे धर्म के लोग इसी वातावरण में धरती मां में समाहित होते हैं ,फिर हम इसके प्रति विवादित क्यों हैं?
वंदेमातरम, जय हिंद, जय भारत, हिंदुस्तान जिंदाबाद, मेरा देश महान।

  • Related Posts

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित बहराइच 04 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद में शीर्ष…

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यू.पी. बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    पेट्रोल और डीजल वितरण के लिए पेट्रोल पंपों के मालिकों को दिए गए निर्देश।

    डिप्थीरिया से बचाव को अपने बच्चों को अवश्य लगवाएं टीका – सीएमओ

    समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद वसीम खान का निधन

    साइबर क्राइम बैंक खतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।