आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं शांति की बैठक

आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व नगर मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा महासमिति दुर्गा पूजा कमेटी बैठक आयोजित की गयी व दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

Oplus_131072

डॉ निजामुद्दीन अख्तर

बहराइच । दिनांक 19.09.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद के साथ जनपद में आगामी त्यौहार नवरात्रि व दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर घंटाघर पुलिस चौकी पर महासमिति दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों पर चर्चा की गई । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा । नगर मजिस्ट्रेट महोदय ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की जाती है । किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें । दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं और शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में मूर्ति स्थापना और सजावट का काम चल रहा है । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि दुर्गा पूजा का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके ।

इस दौरान सदर एसडीएम पूजा चौधरी, क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह, नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह, देहात कोतवाल दद्दन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ रामाज्ञा सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी भू-राजस्व बकाये की भांति होगी अधिक भुगतानित धनराशि की वसूली बहराइच 10 फरवरी। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम…

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

    ♦ 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

    नानक दीन भुर्जी अध्यक्ष “हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत” का बहराइच आगमन।

    नानक दीन भुर्जी अध्यक्ष “हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत” का बहराइच आगमन।

    318 भट्ठों पर 2500 से अधिक बच्चे व गर्भवती महिलाएँ होंगी सुरक्षित

    नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

    नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

    हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत का भागीदारी प्रतिनिधि सम्मेलन   दारुल सफा लखनऊ में संपन्न।