साइबर क्राइम बैंकखतों से ठगी कर पैसे ठगने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मो कैफ, नूर अहमद, सुहेल, आमिर, रामजी यादव और सत्येंद्र चौहान के रूप में हुई है। मो कैफ इस गिरोह का सरगना है, जबकि रामजी यादव और सत्येंद्र चौहान वे खाताधारक हैं, जिनके खातों का उपयोग साइबर ठगी के पैसों के लेनदेन के लिए किया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 लाख 40 हजार रुपये नकद, एक महिंद्रा एसयूवी गाड़ी, एक नोट गिनने की मशीन, कई चेकबुक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

