स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन एवं मुशायरा

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन एवं मुशायरा।

बहराइच 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देर शाम नगर पालिका परिषद, बहराइच के सभागार में नगर पालिका परिषद बहराइच चेयरमैन श्रीमती सुधा देवी के प्रतिनिधि श्याम करण टेकड़ीवाल की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। काव्य संध्या में नगर के कवियों एवं शायरों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बहराइच जनपद के वरिष्ठ कवियों एवं शायरों मुबारक अली, पी.के. प्रचण्ड, तिलक राम अजनबी, रामसूरत वर्मा जलज, प्रदीप पाण्डेय, राशिद राही, रईस सिद्दीकी, अदील, अल्लन बहराईची, डॉ. सिराज, वन्दना विशेष, पंकज शुक्ल नूतन, मंजूर बहराईची, सुनील कुमार, किशोरी लाल चौधरी व गुलशन पाठक सहित अन्य कवियों एवं शायरोें द्वारा काव्यपाठ किया गया। कार्यक्रम के अन्त में श्री टेकड़ीवाल द्वारा कवियों एवं शायरों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जीतू, नन्हेलाल लोधी, जनंजय, गणमान्य व संभ्रान्तजन सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

  • Related Posts

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी भू-राजस्व बकाये की भांति होगी अधिक भुगतानित धनराशि की वसूली बहराइच 10 फरवरी। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम…

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

    ♦ 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशनर की मृत्यु की सूचना कोषागार को देना परिजनों का नैतिक कर्तव्य: वरिष्ठ कोषाधिकारी

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।

    नानक दीन भुर्जी अध्यक्ष “हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत” का बहराइच आगमन।

    नानक दीन भुर्जी अध्यक्ष “हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत” का बहराइच आगमन।

    318 भट्ठों पर 2500 से अधिक बच्चे व गर्भवती महिलाएँ होंगी सुरक्षित

    नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

    नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही प्लाटों का क्रय विक्रय करें।(अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहराइच/

    हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा भारत का भागीदारी प्रतिनिधि सम्मेलन   दारुल सफा लखनऊ में संपन्न।